dekh dariyaa hai kinaare ko sanbhaal | देख दरिया है किनारे को सँभाल

  - Mahboob Khizan

देख दरिया है किनारे को सँभाल
ये मोहब्बत ये मोहब्बत का ज़वाल

इस ज़माने को तरस जाएँगे हम
आह ये तिश्नगी-ए-हिज्र-ओ-विसाल

मीठी बातों से अदा जागती है
नरम आँखों में सँवरते हैं ख़याल

ज़ख़्म बिगड़े तो बदन काट के फेंक
वर्ना काँटा भी मोहब्बत से निकाल

आप की याद भी आ जाती है
इतनी महरूम नहीं बज़्म-ए-ख़याल

ख़त जो आया है उन्हीं का होगा
हाँ ज़रा आज तबीअ'त थी बहाल

हाए फिर फ़स्ल-ए-बहार आई 'ख़िज़ाँ'
कभी मरना कभी जीना है मुहाल

  - Mahboob Khizan

Kashmir Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mahboob Khizan

As you were reading Shayari by Mahboob Khizan

Similar Writers

our suggestion based on Mahboob Khizan

Similar Moods

As you were reading Kashmir Shayari Shayari