आमना सामना नहीं होता

ख़ुद से जब फ़ासला नहीं होता

तेरी इन बातों की दवाई से
मुझ को अब फ़ाइदा नहीं होता

दिल लगाते किसी ही पत्थर से
कोई फिर बे-वफ़ा नहीं होता

छोड़ दूँ कहने से मुहब्बत मैं
ऐसे तो फ़ैसला नहीं होता

औरतें पूजती न होती गर
आदमी देवता नहीं होता

— Manas Ank

More by Manas Ank

Other ghazal from the same pen

See all from Manas Ank →

Powerful Justice Shayari

Shers of powerful justice.

All Powerful Justice Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling