aankh men tire dabii hui koii sharaar hai | आँख में तिरे दबी हुई कोई शरार है

  - Manohar Shimpi

आँख में तिरे दबी हुई कोई शरार है
रोष भी दिखे बहुत मुझे कभी कभार है

गुफ़्तगू हुई हर एक मस'अले पे हम-नशीं
'इश्क़ सिर्फ़ तुझ से ही किया वो बेशुमार है

हिज्र का सफ़र रहे बड़ा अजीब जब कभी
राह में पड़ी तभी कोई बड़ी दरार है

ताकते रहे तुझे कई दिनों से ही सनम
ख़ास अब लगे तेरा हसीन इंतिज़ार है

रोज़ डे पे यार हम कहाँ कई दफ़ा मिले
यार दोस्त से मिले वो ख़ास इज़्तिरार है

  - Manohar Shimpi

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari