makka gaya madeena gaya karbala gaya | मक्का गया मदीना गया कर्बला गया

  - Meer Taqi Meer

मक्का गया मदीना गया कर्बला गया
जैसा गया था वैसा ही चल फिर के आ गया

देखा हो कुछ उस आमद-ओ-शुद में तो मैं कहूँ
ख़ुद गुम हुआ हूँ बात की तह अब जो पा गया

कपड़े गले के मेरे न हों आब-दीदा क्यूँँ
मानिंद-ए-अब्र दीदा-ए-तर अब तो छा गया

जाँ-सोज़ आह ओ नाला समझता नहीं हूँ मैं
यक शो'ला मेरे दिल से उठा था जला गया

वो मुझ से भागता ही फिरा किब्र-ओ-नाज़ से
जूँ जूँ नियाज़ कर के मैं उस से लगा गया

जोर-ए-सिपहर-ए-दूँ से बुरा हाल था बहुत
मैं शर्म-ए-ना-कसी से ज़मीं में समा गया

देखा जो राह जाते तबख़्तुर के साथ उसे
फिर मुझ शिकस्ता-पास न इक-दम रहा गया

बैठा तो बोरिए के तईं सर पे रख के 'मीर'
सफ़ किस अदब से हम फ़ुक़रा की उठा गया

  - Meer Taqi Meer

Nazara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Nazara Shayari Shayari