mohabbat ka jab roz bazaar hogaa | मोहब्बत का जब रोज़ बाज़ार होगा

  - Meer Taqi Meer

मोहब्बत का जब रोज़ बाज़ार होगा
बिकेंगे सर और कम ख़रीदार होगा

तसल्ली हुआ सब्र से कुछ मैं तुझ बिन
कभी ये क़यामत तरहदार होगा

सबा मू-ए-ज़ुल्फ़ उस का टूटे तो डर है
कि इक वक़्त में ये सियह-मार होगा

मिरा दाँत है तेरे होंटों पे मत पूछ
कहूँगा तो लड़ने को तय्यार होगा

न ख़ाली रहेगी मिरी जागह गर मैं
न हूँगा तो अंदोह बिसयार होगा

ये मंसूर का ख़ून-ए-नाहक़ कि हक़ था
क़यामत को किस किस से ख़ूँदार होगा

'अजब शैख़-जी की है शक्ल-ओ-शमाइल
मिलेगा तो सूरत से बेज़ार होगा

न रो 'इश्क़ में दश्त-गर्दी को मजनूँ
अभी क्या हुआ है बहुत ख़्वार होगा

खिंचे अहद-ए-ख़त में भी दिल तेरी जानिब
कभू तो क़यामत तरहदार होगा

ज़मींगीर हो इज्ज़ से तू कि इक दिन
ये दीवार का साया दीवार होगा

न मर कर भी छूटेगा इतना रुकेगा
तिरे दाम में जो गिरफ़्तार होगा

न पूछ अपनी मज्लिस में है 'मीर' भी याँ
जो होगा तो जैसे गुनहगार होगा

  - Meer Taqi Meer

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari