jis ja naseem shaana-kash-e-zulf-e-yaar hai | जिस जा नसीम शाना-कश-ए-ज़ुल्फ़-ए-यार है

  - Mirza Ghalib

जिस जा नसीम शाना-कश-ए-ज़ुल्फ़-ए-यार है
नाफ़ा दिमाग़-ए-आहु-ए-दश्त-ए-ततार है

किस का सुराग़ जल्वा है हैरत को ऐ ख़ुदा
आईना फ़र्श-ए-शश-जहत-ए-इंतिज़ार है

है ज़र्रा ज़र्रा तंगी-ए-जा से ग़ुबार-ए-शौक़
गर दाम ये है वुसअ'त-ए-सहरा शिकार है

दिल मुद्दई' ओ दीदा बना मुद्दा-अलैह
नज़्ज़ारे का मुक़द्दमा फिर रू-ब-कार है

छिड़के है शबनम आईना-ए-बर्ग-ए-गुल पर आब
ऐ अंदलीब वक़्त-ए-वदा-ए-बहार है

पच आ पड़ी है वादा-ए-दिल-दार की मुझे
वो आए या न आए पे याँ इंतिज़ार है

बे-पर्दा सू-ए-वादी-ए-मजनूँ गुज़र न कर
हर ज़र्रा के नक़ाब में दिल बे-क़रार है

ऐ अंदलीब यक कफ़-ए-ख़स बहर-ए-आशयाँ
तूफ़ान-ए-आमद आमद-ए-फ़स्ल-ए-बहार है

दिल मत गँवा ख़बर न सही सैर ही सही
ऐ बे-दिमाग़ आईना तिमसाल-दार है

ग़फ़लत कफ़ील-ए-उम्र ओ 'असद' ज़ामिन-ए-नशात
ऐ मर्ग-ए-ना-गहाँ तुझे क्या इंतिज़ार है

  - Mirza Ghalib

Bekhabri Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Bekhabri Shayari Shayari