एक पल में ज़िंदगी भर की उदासी दे गया

वो जुदा होते हुए कुछ फूल बासी दे गया

नोच कर शाख़ों के तन से ख़ुश्क पत्तों का लिबास
ज़र्द मौसम बाँझ-रुत को बे-लिबासी दे गया

सुब्ह के तारे मिरी पहली दुआ तेरे लिए
तू दिल-ए-बे-सब्र को तस्कीं ज़रा सी दे गया

लोग मलबों में दबे साए भी दफ़नाने लगे
ज़लज़ला अहल-ए-ज़मीं को बद-हवा सेी दे गया

तुंद झोंके की रगों में घोल कर अपना धुआँ
इक दिया अंधी हवा को ख़ुद-शनासी दे गया

ले गया 'मोहसिन' वो मुझ से अब्र बनता आसमाँ
उस के बदले में ज़मीं सदियों की प्यासी दे गया

— Mohsin Naqvi

More by Mohsin Naqvi

Other ghazal from the same pen

See all from Mohsin Naqvi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling