हो सके तो, भूल जाओ

उस बला को, भूल जाओ

फोटो कब तक तुम रखोगे
लो जलाओ, भूल जाओ

लहजा, आँखें, ज़ुल्फ़ें काली
मय उठाओ, भूल जाओ

ऐसा होता वैसा होता
ख़्वाब देखो, भूल जाओ

यूँ कभी तो मिलने आओ
काम छोड़ो, भूल जाओ

हाल तुम अपना बताओ
मेरा समझो, भूल जाओ

दिल को फिर ज़िंदा बनाओ
उम्र जोड़ो, भूल जाओ

एक इक पल यूँ बिताओ
इश्क़ बाँटो, भूल जाओ

— Nikunj Rana

More by Nikunj Rana

Other ghazal from the same pen

See all from Nikunj Rana →

Budhapa Shayari

Shers of budhapa.

All Budhapa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling