dil-e-deewaana arz-e-haal par maail to kya hogaa | दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा

  - Qabil Ajmeri

दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा
मगर वो पूछ बैठे ख़ुद ही हाल-ए-दिल तो क्या होगा

हमारा क्या हमें तो डूबना है डूब जाएँगे
मगर तूफ़ान जा पहुँचा लब-ए-साहिल तो क्या होगा

शराब-ए-नाब ही से होश उड़ जाते हैं इंसाँ के
तिरा कैफ़-ए-नज़र भी हो गया शामिल तो क्या होगा

ख़िरद की रहबरी ने तो हमें ये दिन दिखाए हैं
जुनूँ हो जाएगा जब रहबर-ए-मंज़िल तो क्या होगा

कोई पूछे तो साहिल पर भरोसा करने वालों से
अगर तूफ़ाँ की ज़द में आ गया साहिल तो क्या होगा

ख़ुद उस की ज़िंदगी अब उस से बरहम होती जाती है
उन्हें होगा भी पास-ए-ख़ातिर-ए-'क़ाबिल' तो क्या होगा

  - Qabil Ajmeri

Diwangi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qabil Ajmeri

As you were reading Shayari by Qabil Ajmeri

Similar Writers

our suggestion based on Qabil Ajmeri

Similar Moods

As you were reading Diwangi Shayari Shayari