neend us raat mujhko nahi aayi thi | नींद उस रात मुझको नही आई थी

  - Rachit Sonkar

नींद उस रात मुझको नही आई थी
जब तेरे हिज्र ने चोट पहुँचाई थी

पूछा जब माँ ने बेटा तू क्यों रो रहा
तब हक़ीक़त ज़माने की बतलाई थी

मैं तुझे जान से मार सकता न था
इसलिए तेरी तस्वीर दफ़नाई थी

तू ने देखा नहीं था मुझे ग़ौर से
मैं वहाँ था जहाँ तेरी परछाई थी

अपने कमरे में जा के जो देखा 'रचित'
फैली चारो तरफ़ सिर्फ़ तन्हाई थी

  - Rachit Sonkar

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rachit Sonkar

As you were reading Shayari by Rachit Sonkar

Similar Writers

our suggestion based on Rachit Sonkar

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari