tumhein choo ke ham kitna pachta rahe hain | तुम्हें छू के हम कितना पछता रहे हैं

  - Rachit Sonkar

तुम्हें छू के हम कितना पछता रहे हैं
जले हाथ हमको ये बतला रहे हैं

हुई उम्र पूरी मोहब्बत की अपनी
सो हम अब मोहब्बत को दफ़ना रहे हैं

तुम्हें छोड़ कर जा चुका है वो कब का
मुझे सब बहुत दिन से समझा रहे हैं

बहलता नहीं हूँ मैं बातो से लेकिन
मुझे फिर भी बातो से बहला रहे हैं

तुम्हें देखने का नहीं मन हमारा
सो अब तेरी तस्वीर हटवा रहे हैं

  - Rachit Sonkar

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rachit Sonkar

As you were reading Shayari by Rachit Sonkar

Similar Writers

our suggestion based on Rachit Sonkar

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari