ग़म ग़ज़ल में ही सुनाना देखो
शायरी का है ज़माना देखो
मेरे हाथों में है पायल उसकी
है मेरे पास ख़ज़ाना देखो
बात धरती की गगन तक पहुँची
इक हक़ीक़त का फ़साना देखो
ज़ुल्फ़ खोली है हवा में उसने
अब्र का झूम के आना देखो
उसने आँखों में लगाया सुरमा
इसको कहते है लुभाना देखो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Rachit Sonkar
our suggestion based on Rachit Sonkar
As you were reading Dard Shayari Shayari