आज उसने हमें ऐसा तोहफ़ा दिया
आँख भर आई जब उसने धोखा दिया
एक दिन उस की बाहों में मर जाते हम
हिज्र ने हमको जीने का मौका दिया
धूप से हमको तब थोड़ी राहत मिली
जब शजर ने हमें अपना साया दिया
देख कर अपनी परछाई मैं डर गया
तेरी आवाज़ ने मुझ को चौंका दिया
धोखा देना तो बेहद बुरी बात है
बस यही बोल कर सबको धोखा दिया
एक दीवार जो तप रही थी रचित
एक दीवार को हमने साया दिया
Read Full