आज उस ने हमें ऐसा तोहफ़ा दिया

आँख भर आई जब उस ने धोखा दिया

एक दिन उस की बाहों में मर जाते हम
हिज्र ने हम को जीने का मौका दिया

धूप से हम को तब थोड़ी राहत मिली
जब शजर ने हमें अपना साया दिया

देख कर अपनी परछाई मैं डर गया
तेरी आवाज़ ने मुझ को चौंका दिया

धोखा देना तो बेहद बुरी बात है
बस यही बोल कर सब को धोखा दिया

एक दीवार जो तप रही थी रचित
एक दीवार को हम ने साया दिया

— Rachit Sonkar

More by Rachit Sonkar

Other ghazal from the same pen

See all from Rachit Sonkar →

Dhoop Shayari

Shers of dhoop.

All Dhoop Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling