utha hai dil men jo toofaan daba-daba sa hai | उठा है दिल में जो तूफां दबा-दबा सा है

  - Saarthi Baidyanath

उठा है दिल में जो तूफां दबा-दबा सा है
मगर अभी भी दरीचा खुला-खुला सा है

इधर तबाह हुआ जा रहा है दिल मेरा
उधर भी हुस्न परीशां ज़रा-ज़रा सा है

किसे पुकार रही हैं तेरी खुली ज़ुल्फ़ें
अभी भी होश कहाँ है नशा-नशा सा है

बदन निढाल पड़ा आंख भी लगे बोझिल
चराग़ शब का जला है थका-थका सा है

अभी-अभी तो मोहब्बत हुई उसे देखो
अभी-अभी से लगे वो जुदा-जुदा सा है

  - Saarthi Baidyanath

Jalwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Jalwa Shayari Shayari