kaafi waqt laga tha us tak jaane men | काफ़ी वक़्त लगा था उस तक जाने में

  - Sarvjeet Singh

काफ़ी वक़्त लगा था उस तक जाने में
काफ़ी वक़्त लगेगा ख़ुद तक आने में

इक तो वक़्त मिला है पहले ही कम,और
वो भी बीत रहा है आने-जाने में

दोनों अपनी धुन में खोए रहते हैं
फ़र्क़ कहाँ है पागल और दिवाने में

इक पल में वादे जो हम कर देते हैं
बरसों लग जाते हैं यार निभाने में

जितना उसको पाने में हम खोए थे
उतना ही खो बैठे उसको पाने में

  - Sarvjeet Singh

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari