"नॉस्टेल्जिया"

वो जब नाराज़ होती थी
तो अपने गार्डन
में जा के मुझ को
फ़ोन
करती थी
सताने के लिए मुझ को
वो कहती थी
बहुत बनने लगे हो तुम
मज़ा तुम को चखाउंगी
तुम्हारी वो जो गुड़िया है मेरे अंदर
मैं उस की
उँगलियों में सैकड़ों काँटे
चुभाऊँगी
रुलाउंगी
मैं कहता था
अगर तुम ने
मेरी प्यारी सी गुड़िया को
रुलाया तो
क़सम से मैं
तुम्हारा वो जो बाबू है
मेरे अंदर
मैं उस की
जान ले लूँगा......!!

— Siraj Faisal Khan

More by Siraj Faisal Khan

Other nazm from the same pen

See all from Siraj Faisal Khan →

Heart Touching Beti Shayari

Shers of heart touching beti.

All Heart Touching Beti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling