अपनी मंजिल के लिए रोज़ ये नुक़सान किया

मैं ने ख़्वाबों के एवज़ नींद को कुर्बान किया

तुम ही बतलाओ उसे कैसे भुलाऊं जिस ने
मुझ को हर एक मुलाक़ात पे हैरान किया

एक ही धुन में रहा इस लिए भटका ही नहीं
बेखु़दी ने मेरी राहों को भी आसान किया

मैं तो समझा था तुझे अपना ख़ज़ाना लेकिन
इश्क़ तू ने ही मुझे बे सर-ओ-सामान किया

— Tariq Faiz

More by Tariq Faiz

Other ghazal from the same pen

See all from Tariq Faiz →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling