मिल रही है सिफ़ात थोड़ी बहुत

हम ने खाई है मात थोड़ी बहुत

टोकता हूँ ग़लत बयानी पर
काट लेता हूँ बात थोड़ी बहुत

ये असर भी है तेरी सोहबत का
पी रहा हूँ जो साथ थोड़ी बहुत

जितना हो पाए कर तवील मुझे
जो मुयस्सर है रात थोड़ी बहुत

खूब आई हो तुम पसंद मुझे
और ये काएनात थोड़ी बहुत

ज़िन्दगी खुल के जीते हैं तारिक
दी गई है हयात थोड़ी बहुत

— Tarique Jamal

More by Tarique Jamal

Other ghazal from the same pen

See all from Tarique Jamal →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling