ham ta'alluq ki kasi dor men mar jaate hain | हम तअ'ल्लुक़ की कसी डोर में मर जाते हैं

  - Haider Khan

हम तअ'ल्लुक़ की कसी डोर में मर जाते हैं
हम वो पंछी हैं जो पर अपने कतर जाते हैं

ग़म के माहौल में जीने के हुए हैं आदी
ज़िंदगी चैन से कटती है तो डर जाते हैं

गर ख़ुशी हमको मिले आँख ये भर आती है
हम वो गुल हैं के जो खिलते ही बिखर जाते हैं

तू नहीं है जो मेरा अब तो तेरे कूचे से
जाना अच्छा तो नहीं लगता है मगर जाते हैं

  - Haider Khan

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari