nahin nahin ha | नहीं नहीं हमें हालात से गुरेज़ नहीं

  - Haider Khan

नहीं नहीं हमें हालात से गुरेज़ नहीं
महाज़-ए-इश्क़ है सो मात से गुरेज़ नहीं

सही ग़लत हो कोई झूठ हो हक़ीक़त हो
हमें तुम्हारी किसी बात से गुरेज़ नहीं

हर इक जवाब का मौज़ूअ' तुम हो सो चुप हैं
वगर्ना हम को सवालात से गुरेज़ नहीं

भुला सके हैं तुम्हें कितनी मुश्किलों से हम
ये कैसे कह दें मुलाक़ात से गुरेज़ नहीं

तुम्हारे दर से अगर अब्र हो के ना गुज़रे
तो फिर हमें कभी बरसात से गुरेज़ नहीं

ये दिल भी अक़्ल की बातों में आ रहा है क्यूँ
कहीं इसे भी तो जज़्बात से गुरेज़ नहीं

हर एक राह-ए-तख़य्युल पे नक़्श-ए-पा है तिरा
गुरेज़ मुझ से ख़यालात से गुरेज़ नहीं

ये जाँ हथेली पे रखते हैं हम अली के ग़ुलाम
किया कभी शब-ए-ज़ुल्मात से गुरेज़ नहीं

  - Haider Khan

Mehboob Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Mehboob Shayari Shayari