tod kar dil duaaein dete hain | तोड़ कर दिल दुआएँ देते हैं

  - Haider Khan

तोड़ कर दिल दुआएँ देते हैं
ज़ख़्म देकर दवाएँ देते हैं

रूठ जातें हैं बे-सबब हम सेे
बे-सबब ही सज़ाएँ देते हैं

ख़्वाब आँखों के छीन कर ये लोग
ज़िन्दगी की दुआएँ देते हैं

घर यहाँ जब किसी का जलता है
अपने ही कुछ हवाएँ देते हैं

मुस्कुराते हैं ख़ूब सब लेकिन
रूह के ग़म सदाएँ देते हैं

घर बनाने के वास्ते कुछ लोग
बस्तियाँ सारी ढाएँ देते हैं

  - Haider Khan

Rishta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Rishta Shayari Shayari