बात हम सेे न कोई बात हुई
रोते रोते ही सारी रात हुई
वो न समझा मिरा अकेला पन
उस के ही साथ क़ायनात हुई
टूट जाए बिना गिरे ये दिल
सुनते हैं एक वारदात हुई
अपना चेहरा बदल भी लूँ लेकिन
उस की नफ़रत भी एक बात हुई
हम से तोयेश अब नहीं पूछो
बात करने में मुश्किलात हुई
— Toyesh prakash















