तीर का तेरे निशाना आ गया

सामने तेरा दिवाना आ गया

ये मोहब्बत का असर भी खूब है
नफरतों को सर झुकाना आ गया

हो गया मुझ को भी हासिल ये हुनर
पत्थरों में गुल खिलाना आ गया

देख कर अब मुस्कुरा देता है वो
दिल उसे भी अब चुराना आ गया

वो अदब से पेश भी आने लगे
प्यार उन को भी निभाना आ गया

ठोकरें खा कर मुझे भी दोस्तों
राह पर चलना चलाना आ गया

जब से आदत सोचने की छोड़ दी
फिर ज़फर को मुस्कुराना आ गया

— Zafar Siddqui

More by Zafar Siddqui

Other ghazal from the same pen

See all from Zafar Siddqui →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling