न वो मेरे क़रीब है, नसीब है

किसी का तो हबीब है, नसीब है

जहाँ से तीर आ रहे हैं, वो मेरा
दुआ, दवा, तबीब है, नसीब है

हमारे क़त्ल की हमीं से राय ली
ये हौसला अजीब है, नसीब है

किसी के सर का ताज है मोहब्बतें
कहीं पे वो सलीब है, नसीब है

हसीन शख़्स था मिला, नसीब था
अब इक गधा रक़ीब है, नसीब है

अमीर थे तो क़द्र की नहीं गई
जो हो गए ग़रीब है, नसीब है?

हमें तो प्यार भी नहीं मिला है दोस्त
तुम्हें बदन नसीब है, नसीब है

— Lakhan Vaishnav "Aasmaan"

More by Lakhan Vaishnav "Aasmaan"

Other ghazal from the same pen

See all from Lakhan Vaishnav "Aasmaan" →

Motivational Shayari

Shers of motivational.

All Motivational Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling