न ख़ातिर-ख़्वाह मुझ सेे कुछ छुपाया कर

न बे-दिल मैं, न इतना तो पराया कर

मिला हो दर्द जिस को दर्द ही देगा
बे-मतलब ऐसी बातों में न आया कर

ब-मुश्किल मिलते दिल से चाहने वाले
के सच ये ठीक से दिल को बताया कर

है खोटे जब नज़र में सब ही दुनिया की
तो हो बे-फ़िक्र ये जीवन बिताया कर

मिटे क्यूँ सपने रूठे क्यूँ कई अपने
ये चुभते ख़्याल मत मन में बिठाया कर

ग़ज़ल तोहफ़ा ये कर स्वीकार 'आभा' का
मिलेगी ज़ीस्त ग़ज़ले गुनगुनाया कर

— Abha sethi

More by Abha sethi

Other ghazal from the same pen

See all from Abha sethi →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling