ro chuka hooñ jitna rona tha mujhe | रो चुका हूँ जितना रोना था मुझे

  - "Dharam" Barot

रो चुका हूँ जितना रोना था मुझे
आपका अब फिर से होना था मुझे

बस यही उम्मीद में दिन गुज़रे हैं
सामने हो आप खोना था मुझे

आसमाँ में उड़ना था कुछ वक़्त तक
फिर ज़मीं पर धान बोना था मुझे

शोर से थक जाता था महफ़िल कि जब
लगता प्यारा एक कोना था मुझे

रंज-ओ-ग़म देना नहीं फ़ितरत मेरी
ख़ुद ही ख़ुद के पास रोना था मुझे

  - "Dharam" Barot

Breakup Motivation Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Breakup Motivation Shayari Shayari