teri naa par meri naakaam koshish | तेरी ना पर मेरी नाकाम कोशिश

  - "Dharam" Barot

तेरी ना पर मेरी नाकाम कोशिश
सभी लड़कों की थी ये आम कोशिश

हुआ था हावी ईगो इतना मुझ पर
या थी सिगरेट या फिर जाम कोशिश

नहीं मिलती है मंज़िल ऐसे ही यार
उन्हें मिलती हैं जिनका काम कोशिश

ग़लत था रास्ता मंज़िल से भटका
सही में राम का है नाम कोशिश

ग़लत कुछ भी नहीं ये कह दिया था
कहूँ कैसे की थी बदनाम कोशिश

  - "Dharam" Barot

Aam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aam Shayari Shayari