अश्क हैं, कुछ सिसकियाँ हैं और टूटा दिल है इक

चीख़ हैं ख़ामोशियाँ हैं और टूटा दिल है इक

इन दिनों कुछ भी नहीं इन के अलावा हाए रे
हिज्र हैं वीरानियाँ हैं और टूटा दिल है इक

और क्या होगा भला उल्फ़त के मारे सीने में
ज़ख़्म हैं बर्बादियाँ हैं और टूटा दिल है इक

मुस्कुराहट खिलखिलाहट या ख़ुशी कुछ भी नहीं
रंज हैं बे-ज़ारियाँ हैं और टूटा दिल है इक

चंद चीज़ें ही बची हैं अब तो मेरे पास बस
यास हैं मजबूरियाँ हैं और टूटा दिल है इक

— Mohit Subran

More by Mohit Subran

Other ghazal from the same pen

See all from Mohit Subran →

Aansoo Shayari

Shers of aansoo.

All Aansoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling