बात जो फैली थी हू-ब-हू ही रही

दर-ब-दर घर-ब-घर कू-ब-कू ही रही

क़ीमती शय है दिल फिर से देता किसे
तू ही पहले थी याँ बा'द तू ही रही

ला नहीं पाया अंजाम तक हिज्र को
वस्ल की आरज़ू, आरज़ू ही रही

खो दिया जान कर पहले तो एक शख़्स
उम्र-भर उस की फिर जुस्तुजू ही रही

साल-दर-साल से घर की सूरत वही
हाव-हू रहती थी हाव-हू ही रही

— Mohit Subran

More by Mohit Subran

Other ghazal from the same pen

See all from Mohit Subran →

Hijr Shayari Collection

Shers of hijr shayari collection.

All Hijr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling