ज़िंदगी अब उजाड़ दूँगा मैं

तेरा हुलिया बिगाड़ दूँगा मैं

एक ही शख़्स है इधर मेरा
उस को भी छोड़-छाड़ दूँगा मैं

बालों को नोच कर के बैठा हूँ
सर भी अब तोड़-ताड़ दूँगा मैं

जा वहाँ से वो चाकू ले कर आ
आज काग़ज़ ये फाड़ दूँगा मैं

उस को फिर से गले लगा कर मैं
कुर्ते की मिट्टी झाड़ दूँगा मैं

— Amanpreet singh

More by Amanpreet singh

Other ghazal from the same pen

See all from Amanpreet singh →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling