qalb-e-tapaan se aayi sadaa us gali se chal | क़ल्ब-ए-तपाँ से आई सदा उस गली से चल

  - Shajar Abbas

क़ल्ब-ए-तपाँ से आई सदा उस गली से चल
तकता है कोई रस्ता तेरा उस गली से चल

अर्श-ए-बरीं का चाँद जहाँ पर मकीन हैं
चल लेके आज बहर-ए-ख़ुदा उस गली से चल

मुझको है आज उसकी ज़ियारत की आरज़ू
एहसान होगा मुझपे तेरा उस गली से चल

सुन आशिकों के वास्ते अच्छी नहीं अना
तू तोड़कर के अपनी अना उस गली से चल

मौज़ू-ए-नौ ग़ज़ल के लिए मिल ही जाएगा
ऐ शायर-ए-ग़ज़ल तू ज़रा उस गली से चल

  - Shajar Abbas

Khuddari Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Khuddari Shayari Shayari