तक़्सीम हूँ मैं अपनी ही तस्वीर से, ऐ दिल

हैरत न हो क्यूँ ज़ीस्त की तक़रीर से, ऐ दिल

'अर्से से नहीं गुज़रा तिरे शहर से हो कर
डरता हूँ न मर जाए कहीं तीर से, ऐ दिल

इक रात सी ये उम्र गुज़रने को लगी है
वो लूट गया झूठ की तश्हीर से, ऐ दिल

किरदार से मत पूछ कहानी के अलम को
मारा गया है, अपनी ही तहरीर से, ऐ दिल

हर नक़्श जो ता'मीर है, फ़रियाद का उस की
बिछड़ा हूँ, मैं हालात के तनवीर से, ऐ दिल

बैठा हूँ जहाँ, आग लगा कर ही उठा हूँ
है ख़ौफ़ मुझे मौत की ता'ज़ीर से, ऐ दिल

डूबा हूँ किनारे पे किनारे के भरम में
सो पाँव को कसता हूँ मैं ज़ंजीर से, ऐ दिल

मैख़ाने में अब जाम छलकता ही नहीं है
शिव नाम तो बदनाम है तज़्वीर से, ऐ दिल

— Shivansh Singhaniya

More by Shivansh Singhaniya

Other ghazal from the same pen

See all from Shivansh Singhaniya →

Bimar Shayari

Shers of bimar.

All Bimar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling