तिरी बाँहों में आना चाहता हूँ

मैं दिल का चैन पाना चाहता हूँ

तमन्ना है तू फिर इक बार रूठे
मैं फिर तुझ को मनाना चाहता हूँ

ज़रा ज़ुल्फ़ों को अपनी खोल दो तुम
मैं फिर मौसम सुहाना चाहता हूँ

तुम्हारे साथ जो मैं ने किया था
वो हर वा'दा निभाना चाहता हूँ

बिछड़ कर मुझ से जो ग़मगीं है तलहा
मैं अब उस को हँसाना चाहता हूँ

— Talha Lakhnavi

More by Talha Lakhnavi

Other ghazal from the same pen

See all from Talha Lakhnavi →

Mausam Shayari

Shers of mausam.

All Mausam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling