जहाँ की लानतो और ठोकरों को खाते हुए

बिता दी ज़िन्दगी मैं ने तुझे निभाते हुए

मैं बा'द हिज्र के दरिया में इस लिए डूबा
कहीं ना देख ले आँसू कोई बहाते हुए

बसा रहा है नया शहर ज़ोरों शोरों से
वो थक गया है वही बस्तियाँ जलाते हुए

थी यार दोस्त की महफ़िल हसीं ठिठोली थी
मैं रो पड़ा था मगर कहकहा लगाते हुए

कुछ इस लिए भी सुब्ह अपनी रेल छूट गई
वो सो गया था मुझे लोरियाँ सुनाते हुए

ग़ज़ल ये ऐसे नहीं बन गई मेरी 'आक़िब'
लहू जला है बहुत क़ाफ़िया मिलाते हुए

— Mohammad Aquib Khan

More by Mohammad Aquib Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Mohammad Aquib Khan →

Aansoo Shayari

Shers of aansoo.

All Aansoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling