जो लोग सिर्फ़ बबूलों की बात करते हैं

तुम्हें वो देख के फूलों की बात करते हैं

हटाओ रंज की बातें चलो किनारे पर
गुलों की,पेड़ की, झूलों की बात करते हैं

अजीब मसख़री है के चुनाव आते ही
सियासी लोग उसूलों की बात करते हैं

बहुत सुकून मिलेगा, खिल आएगा चेहरा
चल आ जा बैठ, रसूलों की बात करते हैं

— Mohammad Aquib Khan

More by Mohammad Aquib Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Mohammad Aquib Khan →

Politics Shayari

Shers of politics.

All Politics Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling