saza de sakte ho jaanaan judaai ke alaava bhi | सज़ा दे सकते हो जानाँ जुदाई के अलावा भी

  - Aatish Indori

सज़ा दे सकते हो जानाँ जुदाई के अलावा भी
कई भूलें हुई हैं बेवफ़ाई के अलावा भी

मुहब्बत को मुकम्मल करने का रस्ता कठिन होगा
कई चीज़ें लगेंगी हमनवाई के अलावा भी

बहुत मजबूर हूँ वरना बिछड़ता ही नहीं तुम सेे
बहुत सारी हैं वजहें बेवफ़ाई के अलावा भी

पढ़ा सकती है वो तो बेवफ़ाई को वफ़ाई में
हुनर उस
में कई हैं बेवफ़ाई के अलावा भी

  - Aatish Indori

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari