zeest aazaar hui jaati hai | ज़ीस्त आज़ार हुई जाती है

  - Ahmad Nadeem Qasmi

ज़ीस्त आज़ार हुई जाती है
साँस तलवार हुई जाती है

जिस्म बे-कार हुआ जाता है
रूह बेदार हुई जाती है

कान से दिल में उतरती नहीं बात
और गुफ़्तार हुई जाती है

ढल के निकली है हक़ीक़त जब से
कुछ पुर-असरार हुई जाती है

अब तो हर ज़ख़्म की मुँह-बंद कली
लब-ए-इज़हार हुई जाती है

फूल ही फूल हैं हर सम्त 'नदीम'
राह दुश्वार हुई जाती है

  - Ahmad Nadeem Qasmi

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Nadeem Qasmi

As you were reading Shayari by Ahmad Nadeem Qasmi

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Nadeem Qasmi

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari