main aarzoo-e-jaan likhoon ya jaan-e-aarzoo | मैं आरज़ू-ए-जाँ लिखूँ या जान-ए-आरज़ू!

  - Akhtar Shirani

मैं आरज़ू-ए-जाँ लिखूँ या जान-ए-आरज़ू!
तू ही बता दे नाज़ से ईमान-ए-आरज़ू!

आँसू निकल रहे हैं तसव्वुर में बन के फूल
शादाब हो रहा है गुलिस्तान-ए-आरज़ू!

ईमान ओ जाँ निसार तिरी इक निगाह पर
तू जान-ए-आरज़ू है तू ईमान-ए-आरज़ू!

होने को है तुलूअ सबाह-ए-शब-ए-विसाल
बुझने को है चराग़-ए-शबिस्तान-ए-आरज़ू!

इक वो कि आरज़ुओं पे जीते हैं उम्र भर
इक हम कि हैं अभी से पशीमान-ए-आरज़ू!

आँखों से जू-ए-ख़ूँ है रवाँ दिल है दाग़ दाग़
देखे कोई बहार-ए-गुलिस्तान-ए-आरज़ू!

दिल में नशात-ए-रफ़्ता की धुँदली सी याद है
या शम-ए-वस्ल है तह-ए-दामान-ए-आरज़ू!

'अख़्तर' को ज़िंदगी का भरोसा नहीं रहा
जब से लुटा चुके सर-ओ-सामान-ए-आरज़ू!

  - Akhtar Shirani

Aasra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Aasra Shayari Shayari