ऐ दुनिया तेरे रस्ते से हट जाएँगे
आख़िर हम भी अपने सामने डट जाएँगे
हम ख़ुद को आबाद करेंगे अपने दिल में
तेरे आँख-जज़ीरे से अब कट जाएँगे
धुँध से पार भी काम करेंगी अपनी नज़रें
आँख के सामने से ये बादल छट जाएँगे
आख़िर ढल जाएगा ''जीवन-रोग'' का सूरज
हम भी ''ओखे-दिन'' हैं लेकिन कट जाएँगे
लोग हमें महसूस करेंगे फूल और तारे
और हम सोचती ''दिल-आँखों'' में बट जाएँगे
देखना ऐसी रात भी आएगी जब 'अख़्तर'
धीरे धीरे हम तारों से अट जाएँगे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Akhtar Shumar
our suggestion based on Akhtar Shumar
As you were reading Aankhein Shayari Shayari