शरीक-ए-हाल-ए-दिल-ए-बे-क़रार आज भी है

किसी की याद मिरी ग़म-गुसार आज भी है

मुझे तो कल भी न था उन पर इख़्तियार कोई
और उन को मुझ पे वही इख़्तियार आज भी है

तिरी तरफ़ से ज़ुहूर-ए-करम नहीं न सही
तिरे करम का मुझे ए'तिबार आज भी है

वो रस्म-ए-शौक़ कहाँ अब मगर ये आलम है
कि जैसे दिल को तिरा इंतिज़ार आज भी है

किसी का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा तो अब कहाँ लेकिन
निशान-ए-सज्दा सर-ए-रहगुज़ार आज भी है

वो उन का ग़म कि निगाहें बदल चुका 'अख़्तर'
कमाल-ए-शौक़ का परवरदिगार आज भी है

— Aleem Akhtar

More by Aleem Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Aleem Akhtar →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling