यूँँही बे-बाल-ओ-पर खड़े हुए हैं

हम क़फ़स तोड़ कर खड़े हुए हैं

दश्त गुज़रा है मेरे कमरे से
और दीवार-ओ-दर खड़े हुए हैं

ख़ुद ही जाने लगे थे और ख़ुद ही
रास्ता रोक कर खड़े हुए हैं

और कितनी घुमाओगे दुनिया
हम तो सर थाम कर खड़े हुए हैं

बरगुज़ीदा बुज़ुर्ग नीम के पेड़
थक गए हैं मगर खड़े हुए हैं

मुद्दतों से हज़ार-हा आलम
एक उम्मीद पर खड़े हुए हैं

— Ammar Iqbal

More by Ammar Iqbal

Other ghazal from the same pen

See all from Ammar Iqbal →

Travel Shayari Collection

Shers of travel shayari collection.

All Travel Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling