जब तलक तेरा इंतिज़ार ना था

दिल मेरा इतना बेक़रार ना था

प्यार था रूठना मनाना था
सब था रिश्ते में पर दरार ना था

मैं जो बेफ़िक्र आसमाँ में थी
मुझ पे दुनिया का कुछ उधार ना था

उस को कुछ और तलब थी मुझ से
उस पे मेरा ज़ुनून सवार ना था

फूल खिल के भी मुस्कुराये नहीं
कोई मौसम था पर बहार ना था

— Ananya Rai Parashar

More by Ananya Rai Parashar

Other ghazal from the same pen

See all from Ananya Rai Parashar →

Khafa Shayari

Shers of khafa.

All Khafa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling