ज़िन्दगी से मुझे गिला ही नहीं

रोग ऐसा लगा दवा ही नहीं

क्या करूँ ज़िन्दगी का बिन तेरे
साँस लेने में अब मज़ा ही नहीं

दोष भँवरों पे सब लगाएँगे
फूल गुलशन में जब खिला ही नहीं

कौन किस को मिले ख़ुदा जाने
मेरा होकर भी तू मिला ही नहीं

मेरी आँखों में एक दरिया था
तेरे जाने पे वो रुका ही नहीं

— Muhammad Asif Ali

More by Muhammad Asif Ali

Other ghazal from the same pen

See all from Muhammad Asif Ali →

Samundar Shayari

Shers of samundar.

All Samundar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling