nayi koi kahaanii ho gaii hai | नई कोई कहानी हो गई है

  - Aves Sayyad

नई कोई कहानी हो गई है
वो लड़की भी दिवानी हो गई है

निकल आए जो पर इसके नमी से
मुहब्बत आसमानी हो गई है

सुना है 'इश्क़ में हो कर के पागल
चमेली रात-रानी हो गई है

उठा हथियार जुगनू छोड़ अब तू
ये जितनी बाग़बानी हो गई है

ज़रा सा देख कर तू खेलना दिल
दिवानी अब सियानी हो गई है

तेरी यादों में रातें जाग कर के
ये पुतली ज़ाफ़रानी हो गई है

समेंटो अब तमाशा आशिक़ी का
बहुत ये मेहरबानी हो गई है

सँभालो अपने अपने दिल को तुम सब
अब उस की हुक्मरानी हो गई है

कोई आए कहीं ले जाए मुझ को
मुकम्मल ज़िंदगानी हो गई है

नया कुछ लिखना है तो ही लिखो अब
ग़ज़ल सय्यद पुरानी हो गई है

  - Aves Sayyad

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aves Sayyad

As you were reading Shayari by Aves Sayyad

Similar Writers

our suggestion based on Aves Sayyad

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari