mere andar ki sab aashiqi dekhiye | मेरे अंदर की सब आशिक़ी देखिए

  - Danish Balliavi

मेरे अंदर की सब आशिक़ी देखिए
आइए आप भी दिल-लगी देखिए

वो समझ लेते हैं सब इशारे मेरे
मेरी आँखों की ये मुख़बिरी देखिए

मैं नहीं टालता उनकी बातें कोई
बे-सबब प्यार की पैरवी देखिए

वो जो तशरीफ़ लाए हैं घर पर मेरे
उनके आने से घर में ख़ुशी देखिए

उनकी रंजिश को मैं मान लेता हूँ ''इश्क़
आप 'दानिश' मेरी सादगी देखिए

  - Danish Balliavi

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari