koi atka hua hai pal shaayad | कोई अटका हुआ है पल शायद

  - Gulzar

कोई अटका हुआ है पल शायद
वक़्त में पड़ गया है बल शायद

लब पे आई मिरी ग़ज़ल शायद
वो अकेले हैं आज-कल शायद

दिल अगर है तो दर्द भी होगा
इस का कोई नहीं है हल शायद

जानते हैं सवाब-ए-रहम-ओ-करम
उन से होता नहीं अमल शायद

आ रही है जो चाप क़दमों की
खिल रहे हैं कहीं कँवल शायद

राख को भी कुरेद कर देखो
अभी जलता हो कोई पल शायद

चाँद डूबे तो चाँद ही निकले
आप के पास होगा हल शायद

  - Gulzar

Alone Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Gulzar

As you were reading Shayari by Gulzar

Similar Writers

our suggestion based on Gulzar

Similar Moods

As you were reading Alone Shayari Shayari