tujh ko dekha hai jo dariyaa ne idhar aate hue | तुझ को देखा है जो दरिया ने इधर आते हुए

  - Gulzar

तुझ को देखा है जो दरिया ने इधर आते हुए
कुछ भँवर डूब गए पानी में चकराते हुए

हम ने तो रात को दाँतों से पकड़ कर रक्खा
छीना-झपटी में उफ़ुक़ खुलता गया जाते हुए

मैं न हूँगा तो ख़िज़ाँ कैसे कटेगी तेरी
शोख़ पत्ते ने कहा शाख़ से मुरझाते हुए

हसरतें अपनी बिलक्तीं न यतीमों की तरह
हम को आवाज़ ही दे लेते ज़रा जाते हुए

सी लिए होंट वो पाकीज़ा निगाहें सुन कर
मैली हो जाती है आवाज़ भी दोहराते हुए

  - Gulzar

Samundar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Gulzar

As you were reading Shayari by Gulzar

Similar Writers

our suggestion based on Gulzar

Similar Moods

As you were reading Samundar Shayari Shayari