kisi ke roo-b-roo baitha raha main be-zabaan ho kar | किसी के रू-ब-रू बैठा रहा मैं बे-ज़बाँ हो कर

  - Hafeez Jalandhari

किसी के रू-ब-रू बैठा रहा मैं बे-ज़बाँ हो कर
मिरी आँखों से हसरत फूट निकली दास्ताँ हो कर

ख़ुदा-हाफ़िज़ किसी के राज़-ए-उल्फ़त का ख़ुदा-हाफ़िज़
ख़याल आते ही अब तो दिल धड़कता है फ़ुग़ाँ हो कर

पिया आब-ए-बक़ा ऐ ख़िज़्र अब तासीर भी देखो
क़यामत तक रहो पाबंद उम्र-ए-जावेदाँ हो कर

यकायक वो मरीज़-ए-ग़म की सूरत का बदल जाना
वो रो देना किसी ना-मेहरबाँ का मेहरबाँ हो कर

किताब-ए-दहर का दिलचस्प टुकड़ा है मिरी हस्ती
मुझे देखो कि बैठा हूँ मुजस्सम दास्ताँ हो कर

सुना है इस तरफ़ से भी जनाब 'इश्क़ गुज़़रेंगे
मिरी हस्ती न उड़ जाए ग़ुबार-ए-कारवाँ हो कर

  - Hafeez Jalandhari

Hasrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jalandhari

As you were reading Shayari by Hafeez Jalandhari

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jalandhari

Similar Moods

As you were reading Hasrat Shayari Shayari