tira hai kaam kamaan men use lagaane tak | तिरा है काम कमाँ में उसे लगाने तक

  - Iftikhar Naseem

तिरा है काम कमाँ में उसे लगाने तक
ये तीर ख़ुद ही चला जाएगा निशाने तक

मैं शीशा क्यूँँ न बना आदमी हुआ क्यूँँकर
मुझे तो 'उम्र लगी टूट फूट जाने तक

गए हुओं ने पलट कर सदा न दी मुझ को
मैं कितनी बार गया ग़ार के दहाने तक

तुझे तो अपने परों पर ही ए'तिबार नहीं
तू कैसे आएगा उड़ कर मिरे ज़माने तक

किया था फ़ैसला बुनियाद-ए-आशियाँ का 'नसीम'
हवाएँ तिनके उड़ा लाईं आशियाने तक

  - Iftikhar Naseem

Insaan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Naseem

As you were reading Shayari by Iftikhar Naseem

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Naseem

Similar Moods

As you were reading Insaan Shayari Shayari